कैच द रेन अभियान: गंगाजल का उपयोग किया जाए और भूगर्भ जल का दोहन कम होः ऋतुराज मिश्रा

top-news
जल शक्ति अभियान (कैच द रेन-2025) के सफल क्रियान्वयन हेतु बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग के निदेशक/केंद्रीय नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Noida: केंद्रीय नोडल अधिकारी/बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग के निदेशक ऋतुराज मिश्रा द्वारा "कैच द रेन-2025" अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं जनपद में भूजल स्तर को बढ़ाने एवं वर्षा के जल को संचयन करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, जल संरक्षण करना हमारी अहम जिम्मेदारी है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारीगण आपसी समन्वय बनाते हुए जनपद के भूजल स्तर को बढ़ाने एवं मानसून सत्र के दौरान वर्षा जल को संचयन करने हेतु जल शक्ति अभियान (कैच द रेन-2025) के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपने-अपने विभाग का वाटर कन्र्जेवेशन प्लान तैयार कर उस पर तेजी से काम करें।

पर्याप्त संख्या में पीजोमीटर लगाए जाएं
केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने भूगर्भ जल विभाग एवं सभी प्राधिकरण को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पीजोमीटर स्थापित करें, जिससे ग्राउड वाटर लेवल का डेटा सही से रिकाॅर्ड और माॅनिटर किया जा सके। इस लेवल के आधार पर वाटर स्ट्रेस्ड क्षेत्र चिन्हांकन किए जायें तथा चिहिन्त क्षेत्रो में तेजी से कार्य कर वाटर लेवल बढ़ाया जा सके। भूगर्भ जल विभाग समस्त आद्यौगिक प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर हाईराईज सोसाइटी में रूफ टाॅप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को एक्टिव कराएं। ताकि बरसात के जल का सही तरीके से संचयन किया जा सके। जल की आपूर्ति के लिए अधिक मात्रा में गंगाजल का उपयोग किया जाए तथा भूगर्भ जल का कम से कम दोहन किया जाये।

वर्षा जल संचयन को लेकर करें जागरूक
मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला ने सभी प्राधिकरणों के अधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र में स्थापित सभी आरडब्ल्यूए को सम्मिलित करते हुए बैठक का आयोजन किया जाए, जिससे वर्षा जल संचयन हेतु अधिक से अधिक लोगो का जागरूक किया जा सके। सहायक अभियन्ता, लघु प्रमोद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत काफी तेजी से प्रगति की जा रही है।   बैठक की समाप्ति पर केंद्रीय नोडल अधिकारी द्वारा जिले में वर्षा जल संचयन हेतु किये गये कार्याे की प्रशंसा की गई तथा भविष्य में इसी निरन्तरता से कार्य करने हेतु कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्रीय नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि जल शक्ति अभियान (कैच द रेन-2025) के तहत भूजल स्तर को बढ़ाने एवं वर्षा जल संचयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *