नोएडा और ग्रेनो में अब आसान होगी यात्रा, योगी सरकार ने दिया ये तोहफा

top-news
30 नई बसें रोडवेज के बेड़े से शामिल

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहन वालों की यात्रा अब और सुगम होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नोएडा को 18 और ग्रेटर नोएडा डिपो को 12 नई बसें दी हैं। अब तक कुल 30 नई बसें रोडवेज के बेड़े से शामिल चुकी हैं। पहले से तय रूट के हिसाब से इन बसों का संचालन आज से शुरू किया जाएगा। 

यात्रियों को मिलेगी राहत
बता दें कि बसों की कमी के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, कई रूटों पर दिक्कतें बढ़ भी गई थी। वहीं, प्राइवेट वाहन मनमानी कर रहे थे। ऐसे में अब नई बसें मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा को 10-10 और नई बसें दी जाएंगी।

नोएडा क्षेत्र को मिलेंगी 100 बसें 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से नोएडा क्षेत्र को 100 बसें दिए जाने की योजना है। जिसमें अभी तक डिपो को 30 बसें मिल गई हैं। संभावना है कि इस माह 50 बसें डिपो के बेड़े में शामिल होंगी। नई बसों के आने से पहले ही परिवहन निगम ने रूट मैप तैयार कर लिया था। ऐसे में जो नई बसों आई हैं, उनका संचालन आज से शुरू कर दिया गया है। 

नई बसों के लिए 20 रूट चिन्हित
प्रबंधन द्वारा यह रूट कई सर्वे के बाद निर्धारित किए गए थे। नई बसों का इस्तेमाल सही जगह हो, इसके इसके लिए डिपो की ओर से फिलहाल 20 रूट ही चिन्हित किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी कई जगह बसें चलाने के लिए परमिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। परमिट मिलते ही इन जगहों पर भी बसों को चलाया जाएगा। नोएडा रीजन को 100 बसों का आवंटन किया गया था। इसमें से 60 बसें नोएडा तो 40 बसें ग्रेटर नोएडा को दी जानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *