कार से जा रहा था ट्रांसफार्मर चोर, रास्ते में हो गई पुलिस से मुलाकात, जानिए फिर क्या हुआ?

top-news
शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अपने साथी के साथ मिलकर देता है अंजाम

Noida: सेंट्रल नोएडा पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का एक साथी मौके से अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस गुरुवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार में सवार व्यक्ति रुकने के बजाय कार को तेजी से चलाते हुए दुजाना चौकी से तिमूही पुलिया की तरफ भाग गये। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार को तिमूही पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर उतार दिया गया, जिससे कार फंस गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया गया तो फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान महबूब (30) निवासी गाजियाबाद रूप में हु है।


बिजली के ट्रांसफार्मर से करता था चोरी

एडीसीपी ने बताया कि बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस तथा एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (डीएल 1 जेड.बी. 4079) और बिजली के ट्रांसफार्मर से चोरी की गई 1 कोइल, 1 ऐंगल बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली के ट्रांसफार्मर का सामान आदि चोरी करता है। घायल बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी तलाश हेतु कांबिंग जारी है। अभियुक्त के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *