NCR में चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का पुलिस ने किया गोली से स्वागत, लंगड़ा कर अस्पताल भेजा

top-news
नोएडा में मुठभेड़

Noida: नोएडा पुलिस और चोर-बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। नोएडा पुलिस प्रतिदिन चेकिंग के दौरान अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। अब थाना सेक्टर-113 पुलिस और चेन स्नेचिंग और चोरी करने वाले दो शातिरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

भागते समय गिरी बाइक तो की फायरिंग
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार देर रात को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा निजी अस्पताल के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखाई दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल मोड़कर पुस्ता रोड पर भगाने का प्रयास करने लगे। तभी मोटरसाइकिल अचानक से गिर गयी। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम से अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया।  जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये।

दिल्ली एनसीआर में करते थे लूट और छिनैती
डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान रविन्द्र कसाना उर्फ बल्लू (35) मूल निवासी गाजियाबाद और वर्तमान पता नई दिल्ली और पुनीत अरोड़ा (37)  निवासी बुराडी दिल्ली के रूप में हुई है। घायल बदमाशों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस और  01-01 जिंदा कारतूस .315 बोर व 2 स्नेचिंग की गई सोने की चेन व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। रविंद्र के खिलाफ दिल्ली और नोएडा में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, पुनीत के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 13 केस दर्ज हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *