MSME Cluster MEET, अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने में एमएसएमई एसोसिएशन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण

top-news
नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यीडा औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन के सदस्यों को भरपूर वित्तीय सहायता देने का दावा किया।

Noida: केनरा बैंक और एमसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एमसएमई कलस्टर मीट सर्किल ऑफिस का आयोजन NIOS के कल्याण सिंह सभागार में मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर CANARA BANK के दिल्ली क्षेत्रीय चीफ विक्रम दुग्गल ने उपस्थित सैकड़ों उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश की अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने के लिए एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए एसोसिएशन के सक्रिय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा का प्रयास बहुत ही काबिले-तारीफ है। उन्होंने उम्मीद जताया कि कैनारा बैंक का भरपूर सहयोग एमएसएमई के हरेक सदस्यों को मिलेगा। उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यीडा औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन के सदस्यों को भरपूर वित्तीय सहायता देने का दावा किया।


द्योगपतियों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन 

एमएसएमई भारत सरकार में संयुक्त निदेशक आर.के.भारती ने सरकार की ढेर सारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। भारती ने उद्योगपतियों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। बेंगलुरु से आये कैनरा बैंक के महाप्रबंधक सुनील कुमार यादव ने सैकड़ों उद्योगपतियों को बैंक की योजना से अवगत कराया और उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में बैंक के डीजीएम के.एस.मुरली ,एजीएम के.एन.परसादएजीएम सतेंद्र बे अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एम एसएमई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने बैंक अफसरों समेत सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर एमएसएमई इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के उद्यमी शिव भार्गव,नवीन अग्रवाल , अरूण मित्तल ,सीए आशीष गुप्ता, सीए अंकित गुप्ता,शिव कुमार राणा,रमेश राठौर , सुभाष शर्मा, समीर सेठ, भूपेंद्र सेलाकोटीदिलशाद अहमद, मेहंदी हसन नकवी, अधिवक्ता अभिषेक कृष्णा श्रीवास्तव, सुबोध कुमार, शहजाद असलम अहमदअनिता मिश्राआर्यन परी आदि मौजूद रहे।


चौराहों व मार्गों को रेहड़ी-पटरी से मुक्त रखें : एसीईओ

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। एसीईओ ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर के गोलचक्करों और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में शामिल ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने एसीईओ को बताया कि अर्बन सर्विसेस विभाग द्वारा सड़कों के किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ जमाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार, प्रबंधक अभिषेक सिंह व शुभांगी तिवारी, चंद्र दीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *