समाजसेवी नरेश प्रजापति की सुपारी देकर हुई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

top-news
दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर निवासी समाजसेवी नरेश प्रजापति की हत्या का पुलिस ने खुलासाकर दिया है। पुलिस ने गुरुवार रात चिपियाना बुजुर्ग इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

समाजसेवी की हत्या कर शव बुलंदशहर में फेंक दिया था

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश नीरज और सुनील गोली लगने से घायल हो गए। जबकि सौरभ कुमार, प्रवीण और अंकित को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 3 अवैध देशी तमंचे .315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर और एक स्विफ्ट डिजाइर कार, धारदार दांती, एक मोबाइल व मृतक नरेश प्रजापति का गमछा बरामद हुआ है। बदमाशों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि 2 अगस्त को नरेश प्रजापति की हत्या की थी और शव को बुलन्दशहर में स्थित नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस का दावा है कि हत्या सुपारी देकर कराई गई थी

27 जुलाई को नाकाम हो गए थे

दरअसल, नरेश प्रजापति हवन-पूजन भी करते थे। 27 जुलाई को आरोपियों ने हवन कराने के बहाने उन्हें डासना के औद्योगिक क्षेत्र में बुलायानरेश अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर पहुंचे, जिससे उस दिन बदमाशों का मंसूबा फेल हो गया। इसके बाद 2 अगस्त को आरोपियों ने नरेश को कार में बैठाकर बुलंदशहर ले गए और धारदार हथियार से हत्या कर शव को थाना नरसेना क्षेत्र में नहर किनारे फेंक दिया था। शव के सिर पर कुल्हाड़ी या दांती जैसे हथियार से वार के गहरे निशान थे।

कार से आ रहे थे बदमाश

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपियों का पता चला। इसके बाद गुरुवार को बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान चिपियाना बुजुर्ग में एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाश कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेर लिया। इस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फारिंग में बदमाश नीरज और सुनील गोली लगने से घायल हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *