नोएडा पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, चोर को मुठभेड़ के बाद दबोचा, रेपिस्ट को भी किया गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 16 Aug, 2025
Noida: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना फेस-2 पुलिस द्वारा शनिवार की अल सुबह सेक्टर-92 चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो व्यक्ति मोटरसाइकिल एनएसईजेड की ओर मोड़कर भगाने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो शुरू कर दी फायरिंग
संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया। इस पर वह अपनी मोटरसाइकिल तेजी से ग्रीन बेल्ट के पास बने नाले की ओर ले गया। वहीं, सामने से आती दूसरी पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल गिराकर भागने का प्रयास करने लगा। मोटरसाइकिल सवार ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सोनू उर्फ पगला पुत्र राजेन्द्र सिंह (27) निवासी गांव सकरा के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस (.315 बोर), घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल 04 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वहीं, शुक्रवार को थाना फेस-2 पुलिस 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आदर्श पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह को मदरसन तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आदर्श उसके नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ भगाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी आदर्श पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना लालगंज, प्रतापगढ़ का रहने वाला है। जो कक्षा 9वीं तक पढ़ाई की है और नोएडा में रह रहा था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






