नोएडा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 शातिर गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 17 Aug, 2025
Noida: नोएडा पुलिस की दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो अन्य को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।
पुलिस ने पीछा किया तो चोर ने की फायरिंग
एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि 16/17 की रात्रि में थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा सेक्टर-62 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का ईशारा किया गया तो नहीं रुका बल्कि भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया। मोटरसाइकिल सवार द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया गया।
चोरी की दो बाइक बरामद
डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. जिसकी पहचान सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्र मूलचन्द्र सिंह निवासी बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्पलेण्डर बाइक एक तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वहीं, चोर की निशादेही पर चोरी की स्पलेण्डर सहित दो शुभम पुत्र हरी प्रसाद निवासी एटा हाल पता सेक्टर 68 24 और निखिल पुत्र राम शंकर निवासी फिरोजाबाद हाल पता गढी गोल चक्कर सेक्टर 68 को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर बताया कि बरामद बाइक तीनों ने मिलकर सेक्टर-57, नोएडा से चोरी किया था। डीसीपी ने बताया कि बाइक चोरी के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल को कुछ दिन पहले नोएडा से चोरी की थी, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार सोहनपाल उर्फ सोनू के खिलाफ 12, शुभम और निखिल पर 1-1 केस दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






