बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर टैंक में उतारा, जहरीनी गैस से दो सफाई कर्मचारियों की मौत
- Shiv Kumar
- 18 Aug, 2025
Noida: सुप्रीम कोर्ट और सरकार द्वारा इंसानों द्वारा सीवरेज की सफाई नहीं कराने सख्त आदेश हैं। इसके बावजूद यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे सीवर में उतरने वालों की जान जा रही है। अब ऐसा ही चौंकाने वाला मामला नोएडा में सामने आया है। नोएडा प्राधिकरण में सीवर टैंक की सफाई के दौरान दो चचेरे भाईयों की मौत गई है। दोनों भाई ठेकेदार के निर्देशन में सेक्टर 115 स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पर 25 फीट गहरे टैंक की शनिवार शाम को सफाई करने उतरे थे, तभी जहरीली गैस बनने से दोनों बेहोश हो गए और मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा संबंधी उपकरण नहीं होने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर टैंक में उतरे थे
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के महुआखेड़ा गांव के रहने वाले विकास और उसका चचेरा भाई खुशहाल दोनों सफाई कर्मी थे और परिवार संग सेक्टर 49 स्थित बरौला गांव में किराये पर रह रहे थे। दोनों ठेकेदार पुष्पेंद्र और अजीत के अधीन सीवर टैंक और नाली सफाई करते थे। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर को ठेकेदार पुष्पेंद्र ने दोनों को सेक्टर 115 स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पर बुलाया और सीवर टैंक की सफाई करने के लिए कहा। दोनों टैंक में बिना सुरक्षा उपकरण के ही उतरकर सफाई करने लगे।
दोनों सफाईकर्मचारियों की पत्नी गर्भवती
एक तो गर्मी और टैंक के अंदर गैस बनने से दोनों बेहोश हो गए। आसपास काम कर रहे स्टाफ ने इसकी जानकारी ठेकेदार, परिजन और पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भाई ब्रिजेश ने बताया कि खुशहाल और विकास शादीशुदा थे। खुशहाल के पांच और दो साल की दो बेटी हैं। जबकि विकास के चार साल की एक बेटी है। दोनों की पत्नी गर्भवती भी हैं।
दो ठेकेदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को थाना सेक्टर-113 पर पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो खुशहाल (24) और विकास (26) सेक्टर-115 में सीवर टैंक की सफाई के दौरान मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लायी गयी। मृतक प्राइवेट रूप से सफाई कर्मचारी का कार्य करते थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए2 ठेकेदारों को गिरफ्तार किया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






