महिलाओं को ब्लैकमेल और वाहन चोरी करने वाला गिरफ्तार, नोएडा पुलिस की गोली से हुआ घायल

top-news
अलीगढ़ का रहने वाला है बदमाश

Noida: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने एक ऐसी शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जो वाहन चोरी करता है। इसके साथ ही महिलाओं के अश्लील फोटो खींचकर उनको ब्लैकमेल करता है। इकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने आरोपी को घायलवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।


जलपुरा बिजली घर के पास मुठभेड़

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन ने बताया कि शनिवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा जलपुरा बिजली घर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा रुकने के बजाय तेजी से चलाते हुए बिजलीघर, जलपुरा से बाएं कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास करने लगा।


बाइक गिरी तो पुलिस पर की फायरिंग

एडीसीपी प्रवीण रंजन ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल आगे जाकर फिसलकर गिर गयी। इसके बाद बाइक सवार भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग की, जिसमें व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान सोनू (38) पुत्र तुलाराम निवासी बुलन्दशहर के रूप में हुई है। इसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय 1 खोखा, 7 जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।


महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीर मिली

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में घायल सोनू ने बताया गया कि यह मोटरसाइकिल उसने अलीगढ़ से चुरायी गयी थी। इसके साथ ही बदमाश के मोबाइल फोन को चेक करने पर उसमें महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीर मिली। इसके संबंध में उसने बताया कि वह इन तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गयाहै। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *