मंदिर और स्टोर से चोरी करने वाले चोरों की निकली हेकड़ी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

top-news
बदमाश और पुलिस के बीच फायरिंग

Noida: थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस ने देर रात शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा जोडियक चौराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया गया।

पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि  पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कन्हैया निवासी ग्राम शिवहर (बिहार) और वर्तमान पता गाजियाबाद 25 वर्ष के रूप में हुई है। घायल के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व चोरी के करीब 25909 रुपए नगद (नोट व सिक्कें) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की गई है।  कन्हैया के अन्य साथी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान रोहित (22) निवासी सीतापुर के रूप में हुई है। घायल चोर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

मंदिर और स्टोर से की थी चोरी
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि कन्हैया द्वारा  18/19 अगस्त की की रात्रि में दान-पात्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा करीब 20/25 दिन पहले कन्हैया ने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर सेक्टर 116 नोएडा में स्थित स्टोर से कैश बॉक्स की चोरी गई थी। बाद में केस बाक्स से पैसे निकाल कर हिंडन नदी में फेंक दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाएं भी की है। जिनके संबंध में एवं अपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *