भगवती गार्डन के पास चलती कार में लगी आग, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, बमुश्किल बची जान

top-news
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटीज में अक्सर होने वाले विवाद, सार्वजनिक रूप से गंदी हरकतें और वाहनों की चोरी समेत कई घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने इन शिकायतों पर जांच तेज कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

नोएडा के भगवती गार्डन के पास चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के भगवती गार्डन के पास एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यूपी 16 सीएक्स 2908 नंबर की कार का चालक सेक्टर-11 स्थित एस होंडा से वाहन लेकर गौर सिटी-2 की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन में तकनीकी खराबी के कारण इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


नोएडा सेक्टर-18 में रेस्टोरेंट के बाहर युवक की गंदी हरकत, पुलिस शुरू की जांच

नोएडा के पॉश सेक्टर-18 में एक रेस्तरां के बाहर युवक द्वारा रोजाना अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान बंद होने के बाद देर रात एक युवक वहां आकर पेशाब करता है, जिससे आसपास के कारोबारियों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। महिला उद्यमी ने इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि युवक अक्सर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच फॉरच्यूनर गाड़ी से पहुंचता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


नोएडा के सेक्टर-39 में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, घर के बाहर से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ताजा मामले में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन चोर देर रात चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बड़ी आसानी से बाइक ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में कुत्ता घुमाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरे पक्ष से तीखी बहस और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। आरोप है कि महिला ने अपने पालतू कुत्ते को लेकर कहासुनी के दौरान सामने खड़े लोगों को धमकी भी दी। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *