नोएडा में मुठभेड़, पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को मारी गोली, दिल्ली एनसीआर में मचा रखा था आतंक
टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
- Shiv Kumar
- 08 Feb, 2025
Noida: नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश घायल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में तीनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं अंजाम को देते हैं। पकड़े गए बदमाशों से कब्जे से तीन अवैध तमंचे, 9 कारतूस और कार बरामद हुई है।
टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक बिना नम्बर प्लेट की कार आती दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया लेकिन नही रुकी। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो कार सवार गढी गोल चक्कर की तरफ जाने लगे। सामने से पुलिस को आता देख और अपने आप को घिरता हुआ देख कार से उतरते हुये पुलिस पर फायर किया गया।
3 तमंचे और कार बरामद
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में तीनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जिनकी पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर, सौरभ चौहान और सत्यम यादव के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक कार बिना नम्बर प्लेट घटना में प्रयुक्त बरामद हुयी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीनों बदमाश वांछित चल रहे थे। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की डिटेल
1.लक्की उर्फ काकसी राठौर (28) पुत्र विनोद कुमार राठौर नि0 ग्राम गुपलापुर थाना गोहन जिला जालौन हाल पता म0नं0 92 ग्रीन एन्कलेव चिपयाना बुजुर्ग जनपद गाजियाबाद।
2. सौरभ चौहान (22) पुत्र मिजाजी लाल नि0 ग्राम बमहौरी थाना छर्रा जिला अलीगढ वर्तमान निवासी चोटपुर कालोनी सैक्टर 63 नोएडा।
3. सत्यम (19) पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम बरखेरे थाना अटकाटा पीलीभीत हाल पता ग्राम छिजारसी (सलमान के मकान में) थाना सैक्टर 63 नोएडा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






