नोएडा में अपराधियों की धरपकड़, मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश, एक बांग्लादेशी और एक असलहा के साथ युवक गिरफ्तार

top-news
नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्र से 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Noida: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने अलग-अलग चार शातिर लोगों को गिरफ्ता किया है। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने जहां मुठभेड़ के बाद 3 शातिर बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना रबूपुरा पुलिस अवैध असलाह के साथ एक युवक और थाना बिसरख पुलिस बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

नोएडा पुलिस कमिश्ररेट ने बताया कि थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा रविवार को जैन पार्क के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आ रही एक स्कूटी को पुलिस टीम के द्वारा रूकने का इशारा किया गया। स्कूटी सवार नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों की पहचान अर्जुन सिंह उर्फ कन्हैया और प्रियांशु उर्फ भटिण्डा के रूप में हुई है। जबकि अभिषेक कुमार उर्फ मोटा भाई को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की 1 स्कूटी टीवीएस, 03 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए अर्जुन सिंह, प्रियांशु उर्फ भटिण्डा व अभिषेक शातिर किस्म के अपराधी है, जो चोरी और लूट करते हैं।

अवैध असलाह के साथ युवक गिरफ्तार

थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अवैध असलाह के साथ एक अभियुक्त शयैंकी उर्फ शिवम पुत्र चतुर्भुज उर्फ गिल्लू को सेक्टर-29 औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गयाहै। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।


कूटरचित दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार 
इसी तरह थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान कूटरचित दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक-मिलन दीवान पुत्र फौजलू को भगत मार्केट थाना क्षेत्र बिसरख के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा सन्दिग्ध प्रतीत होने पर चेक किया गया तो बांग्लेदेशी के के पास से एक मोबाइल व एक कूटरचित आधार कार्ड, जिस पर अभियुक्त का नाम पता- मिलन दीवान पुत्र दीवान हिदाद पता नूतन ग्राम मझरपरा वारा छपरा नदिया जिला मुर्शिदाबाद राज्य पश्चिम बंगाल अंकित था। पूछताछ के दौरान दीवान ने बताया कि बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल होते हुए भारत में आकर अपने ससुर (भारतीय निवासी) के पते पर कूटरचित आधार कार्ड तैयार करवाकर भारत में नौकरी करना चाहता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *