नोएडा में मौत की छलांग, बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी
- Shiv Kumar
- 12 Feb, 2025
Noida: देश की राजधानी से सटे नोएडा में ऊंची बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक सोसाइटी की बिल्डिंग की 15वीं मजिल से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। परिजन और सोसाइटी के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर 142 थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इसके साथ ही आत्महत्या का कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
पारस टियरा सोसायटी में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडियो सेल ने बताया कि मंगलवार को थाना 142 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 137 की पारस टियरा सोसायटी के टावर नंबर 15 के आठवीं मंजिल से एक अभिषेक पाल पुत्र अरविंद पाल उम्र करीब 27 वर्ष द्वारा कूद कर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुयी। युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिये अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। थाना सेक्टर 142 पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं, 24 जनवरी को नोएडा के थाना 113 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 73 में एक 32 वर्षीय महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से से कूद कर आत्महत्या कर ली।
ग्रेटर नोएडा में 12 दो आत्महत्याएं
बता दें कि 8 फरवरीको ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क 02 वैली सोसाइटी में मेड 19वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित सेंचुरियन पार्क 02 वैली सोसाइटी के टावर 16 की 19वीं मंजिल की छत से महिला शनिवारअचनाक जमीन पर गिर गई थी। पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुहागी राजवंशी पत्नी गोविंद राजवंशी (27) सोसाइटी में मेड का काम करती थी। वहीं, 3 फरवरी को भी थाना बिसरख क्षेत्र की एसीई सिटी सोसाइटी स्थित 21वें फ्लोर की बालकनी से कूदकर महिला एकता (44) ने खुदकुशी कर ली थी। मृतका के परिजनों का कहना था कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






