पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागे तीन वाहन चोर, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
- Shiv Kumar
- 13 Feb, 2025
Noida: नोएडा पुलिस और तीन शातिर बदमाशों में देर रात जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश गिरफ्तार हो गया, जबकि दो को बदमाश कांबिंग ने दौरान दबोच लिया। शातिर बदमाश नोएडा, दिल्ली एनसीआर चोरी की घटनाओं को देते हैं। चोरी की कार के साथ अवैध हथियार भी बदमाशों के कब्जे से बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
चेकिंग के लिए रोका तो फारिंग करते भागे
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा सेक्टर-46 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सेक्टर-47/48 की रेड लाईट की तरफ से 2 गाड़ी आती दिखायी दी। जिन्हें चेकिंग के लिए रूकने का इशारा किया गया तो नहीं रूके और चेकिंग पाइन्ट से थोड़े पहले बने कट से सेक्टर-42 के जंगल में फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश कार से उतरकर जंगल की तरफ भागने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में सहदे बदमाश घायल
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सहदेव निवासी बेगुसराय बिहार के रूप में हुई है। जबकि बदमाश जोगेन्द्र सैनी निवासी नई दिल्ली और अनस निवासी जेवर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 1 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, चोरी की एक ईको गाड़ी बरामद हुई है। तीनों शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो पूर्व में भी गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद व दिल्ली से वाहन चोरी की घटनाओ में जेल जा चुके है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सहदेव पर 14, जोगेंद्र पर 2 और अनस पर 1 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






