नोएडा में किसानों का प्रदर्शन; बिजली समस्याओं को लेकर एनपीसीएल के बाहर धरने पर बैठे

top-news
किसान के साथ मारपीट और बढ़ती बिजली बिल को लेकर धरना प्रदर्शन

Noida: बिजली की समस्याओं को लेकर किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान नारेजबाजी करते हुए एनपीसीएल पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने किसानों को दरवाजे पर रोका दिया। जिससे नाराज किसान एनपीसीएल के बाहर दरियां बिछाकर बैठ गए हैं। इसके साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वह हटेंगे नहीं।

बिजली के मीटर तेज रहे

किसान एक किसान के साथ मारपीट और बढ़ती बिजली बिल को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप बिजली के मीटर तेज चल रहे हैं, जिसकी वजह से बिल अधिक आ रहा है। कम उपयोग के बाद बिजली बिल अधिक आने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। किसानों का डेलिगेशन अधिकारियों से बातचीत करेगा। बातचीत के बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *