नोएडा NCR में बदला मौसम का मिजाज; दिन निकलते ही तेज हवा और गरज के साथ हुई बारिश
- Shiv Kumar
- 01 Mar, 2025
नोएडा समेत एनसीआर में शनिवार तड़के सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। नोएडा और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। कई जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे दिल्ली में बारिश का दौर जारी रह सकता है। नोएडा से सटे बुलंदशहर में भी सुबह दिन निकलते ही तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने लगी। बेमौसम बरसात से किसानो के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। क्योंकि किसानों की आलू ,गेहूं, मटर, सरसों की फसलों में हो भारी नुकसान सकता है। बारिश से सरसों और गेहूं की फसल लेटने की संभावना बढ़ गई है। अगर बारिश तेज हुई तो सरसों और गेहूं को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।
बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। दो मार्च तक दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मार्च के महीने में ठंड का ऐहसास हो सकता है।
यूपी के इन
जिलों में बारिश का अलर्ट
पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश
और वज्रपात का अलर्ट जारी है। नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरेया, कानपुर देहात, हरदोई, फर्रुखबाद, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुरखीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में एक या दो
जगहों पर बारिश होगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






