Breaking News

भारत का जलवा, कर दिया कमाल-धमाल, सबसे बड़ी जीत, जानकर खुश हो जाएंगे आप

top-news
रायपुर टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते हराया। 209 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल किया। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की पारियों से भारत ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने यह मैच 28 गेंद रहते जीत लिया, जो अब तक का उसका सबसे तेज 200+ रन चेज साबित हुआ। टीम इंडिया ने 209 रन का लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और घरेलू सरजमीं पर अपना 100वां टी-20 मुकाबला जीत के साथ यादगार बना दिया।


ईशान किशन की तूफानी पारी ने बदला मैच का रुख
इस मुकाबले का सबसे यादगार प्रदर्शन ईशान किशन का रहा। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी। पावरप्ले में ही ईशान का आक्रामक अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने शुरुआती छह ओवर में 56 रन ठोक दिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ईशान ने 32 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें गले लगाकर उनकी पारी की जमकर सराहना की, जो मैच का भावुक पल बन गया।


सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी, 23 पारियों बाद फिफ्टी
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 पारियों के बाद टी-20 में अर्धशतक पूरा किया और 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन के साथ उनकी 122 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया। यह आठवीं बार था जब सूर्यकुमार ने 25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई, जबकि 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाने का यह उनका 11वां मौका रहा।


रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर
इस जीत के साथ भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 200 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य छठी बार हासिल किया और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत ने 209 रन का लक्ष्य हासिल कर अपने दूसरे सबसे बड़े रन चेज की बराबरी भी कर ली। इससे पहले 2009 में मोहाली में भारत ने 211 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत में अपना सबसे बड़ा टी-20 स्कोर 208 रन बनाया, लेकिन वह जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।


कीवी गेंदबाज का अनचाहा रिकॉर्ड, मैच बना यादगार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैक फाउक्स ने इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने पारी की शुरुआत में अपने पहले तीन ओवर में 67 रन खर्च किए, जो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा स्पेल है। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सीरीज में बढ़त बनाई, बल्कि रायपुर में खेले गए इस मुकाबले को क्रिकेट इतिहास के यादगार मैचों में दर्ज करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *