गाजियाबाद

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

गाजियाबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 7 गिरफ्तार, 4 लाख में होता था बच्चे का सौदा

गाजियाबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। टीला मोड़ पुलिस ने पति-पत्नी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब तीन महीने के बच्चे को शामली में बेचने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने समय रहते बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

top-news

गाजियाबाद की पार्श्वनाथ बिल्डिंग में चली गोली, युवक की मौत, चोरी के शक में सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी हथियार से किया फायर

गाजियाबाद के अर्थला स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से समीर नामक युवक घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर हथियार बरामद किया है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

top-news

गाजियाबाद में ड्रग्स तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो ड्रग्स बरामद

गाजियाबाद के विजयनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन कथित ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 किलो ड्रग्स, दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी घायल हुए हैं।

top-news

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हरिद्वार जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत, NH-9 पर लगा लंबा जाम

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार जा रहे 20 वर्षीय कांवड़िये की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने NH-9 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यातायात बहाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

top-news

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 11 बच्चों को मिले लैपटॉ, जिलाधिकारी बोले- डिजिटल शिक्षा से संवरेंगे सपने

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत 11 लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने बच्चों को डिजिटल शिक्षा का महत्व बताते हुए तकनीक का सही उपयोग कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

top-news

जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना बांटने के पैसे कहां से आए? जुनैद के परिवार ने तोड़ी चुप्पी

जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना बांटने के लिए पैसा कहां से आया? जुनैद के परिवार ने दिया जवाब

top-news

गाजियाबाद में नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

top-news

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में बंद कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, पति और बेटी लापता, जांच तेज

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में किराए के मकान से 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी कमरे से दुर्गंध आने पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के पति व बेटी की तलाश में जुटी है।

top-news

पहले ही दिन नौकरानी ने उड़ाया मोबाइल, गाजियाबाद में सोसाइटी में CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में घरेलू काम के लिए पहले दिन आई महिला पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा है। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

top-news

जंतर-मंतर आंदोलन से लौट रहे छात्रों से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की, सत्यम पंडित पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

दिल्ली छात्र आंदोलन के दौरान बरेली के दो छात्रों से कथित मारपीट के मामले में सत्यम पंडित फिर विवादों में है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

top-news

गाजियाबाद में सत्यम पंडित ने कांवड़ यात्रा में मुस्लिम अधिकारियों की ड्यूटी का किया विरोध, जंतर-मंतर से आ रहे छात्रों को थप्पड़ मारे

गाजियाबाद के सत्यम पंडित के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान, दूसरे में दो युवकों से कथित मारपीट और तीसरे में जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

top-news

गाजियाबाद पुलिस और FSDA का बड़ा एक्शन, देहरादून में नकली दवाइयों की फैक्ट्री सील, कई ब्रांड की फर्जी दवाइयां बरामद

गाजियाबाद पुलिस और एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई में देहरादून की एक कथित नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। कई नामी कंपनियों के नाम से दवाइयां बनाए जाने का आरोप है। फैक्ट्री सील कर दी गई है और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

top-news

गाजियाबाद डबल मर्डर: बहन का छलका दर्द- बोली- जैसे मम्मी-पापा को मारा, वैसे ही इन्हें भी सजा मिले, दोनों आरोपी गिरफतार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में माता-पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। जन्मदिन के दिन हुए विवाद के बाद वारदात का आरोप है। घटना के बाद परिवार में मातम है और बेटियों ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

top-news

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगे भाइयों ने की माता-पिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद वृद्ध दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक दंपति के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

top-news

150 करोड़ की जायदाद के लिए बेटे ने कर दी पिता की हत्या! मोदीनगर में सनसनी

बेटे ने मांगा हिस्सा, पिता ने किया इनकार... फिर चलीं तीन गोलियां | 150 करोड़ की जायदाद के लिए बेटे ने कर दी पिता की हत्या!

top-news

गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, शराब पीकर लौटा था घर, 6 गोलियां मारकर फरार

गाजियाबाद के मोदीनगर में 150 करोड़ की संपत्ति को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में बेटे ने पिता की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में चार टीमें लगा दी हैं।

top-news

2027 चुनाव से पहले शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- यूपी में सपा बड़े भाई की भूमिका में, BJP पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने यूपी में सपा को बड़े भाई की भूमिका में बताया और भाजपा पर झूठ बोलने, राम मंदिर मामले और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

top-news

गाजियाबाद में नौकरी के नाम पर 4 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 17 युवतियों समेत 20 गिरफ्तार

गाजियाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वाट टीम और साहिबाबाद पुलिस ने 17 युवतियों समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैंग ने दो साल में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है।

top-news

धर्म और पहचान छिपाकर तीन साल तक दुष्कर्म, गाजियाबाद में युवती बोली- रास्ता रोककर चाकू मारा, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर

गाजियाबाद की एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

top-news

मदद मांगने पहुंचा युवक तड़प-तड़पकर मर गया! गाजियाबाद के पिंक बूथ पर नहीं खुला दरवाजा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद के पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने करीब 40 मिनट तक दरवाजा नहीं खोला, जिससे घायल युवक समय पर इलाज नहीं पा सका।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags