Breaking News

Love- सेक्स और धोखा; लंदन से लौटते ही पति की प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर शव ड्रम में बंद कर सीमेंट से किया सील

top-news
पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मेरठ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के चलते मर्चेंट नेवी जवान की हत्या हो गई। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ कुमार को मार डाला। हत्या करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े किए  ड्रम में बंद करके सीमेंट से सील कर दिया। मंगलवार देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़कर शव को बाहर निकाला।  पुलिस को शव निकालने में एक घंटे से अधिक समय लगा। वहीं, पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपने परिवार वालों से अलग ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में रहने वाले सौरभ कुमार (28) यूएस में मचेंट नेवी में शिप पर काम करते थे। किराए के मकान में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 6 साल की बेटी पिहू के साथ रह रहे थे। पिहू सेकेंड क्लास में है। सौरभ कुमार पत्नी का बर्थडे मनाने 4 मार्च को लंदन से आए थे, लेकिन उसके बाद से लापता हो गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि 4 मार्च को जब सौरभ घर पहुंचे तो साहिल को पत्नी के साथ देख लिया था। इसके बाद विवाद हुआ। जिस पर साहिल ने चाकू से हमला कर सौरभ की हत्या कर दी थी। 

पुलिस के मुताबिक मुस्कान का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति और बेटी को मार डाला। लाश को ड्रम में बंद कर दिया। ड्रम को लोहे के ढक्कन से बंद करके सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने घंटे की रेस्क्यू के बाद में बॉडी को ड्रम से बाहर निकाला और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी और उसके साथी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *