JEECUP Round 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, तुरंत देखें अपना स्टेटस, एडमिशन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

top-news
JEECUP Counselling 2026 के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं। सीट कन्फर्म करने, फीस जमा करने और 11 से 14 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी करना जरूरी है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने JEECUP काउंसलिंग 2026 राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी कर दिया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर फीस जमा करने, सीट स्वीकार करने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित तारीख तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सीट रद्द भी हो सकती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।


ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और करें सीट कन्फर्म

अभ्यर्थी सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा। उम्मीदवार भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थी Freeze या Float का विकल्प चुन सकते हैं। यदि आवंटित सीट स्वीकार करनी है तो 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।


11 से 14 जुलाई तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ये दस्तावेज रखें तैयार

राउंड-2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों का 11 से 14 जुलाई 2026 तक जिला हेल्प सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराने पर सीट रद्द हो सकती है। सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को JEECUP एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, सीट अलॉटमेंट लेटर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, वैध फोटो आईडी, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), 4 से 6 पासपोर्ट साइज फोटो तथा ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या चरित्र प्रमाण पत्र साथ लेकर जाना होगा। गौरतलब है कि JEECUP के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *