गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 11 बच्चों को मिले लैपटॉ, जिलाधिकारी बोले- डिजिटल शिक्षा से संवरेंगे सपने

top-news
गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत 11 लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने बच्चों को डिजिटल शिक्षा का महत्व बताते हुए तकनीक का सही उपयोग कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत लाभार्थी बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने 11 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


डिजिटल शिक्षा से मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक की जानकारी हर छात्र के लिए बेहद जरूरी है। लैपटॉप की मदद से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई, नई तकनीकों की जानकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बच्चों से उपलब्ध संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने और शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।


सरकारी योजना से बच्चों को मिल रहा सहयोग

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत उन बच्चों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जो कोविड महामारी के दौरान प्रभावित हुए थे। इसी क्रम में लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो और वे डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *