दृश्यम 3 में निर्देशक ने दिया बड़ा अपडेट, मोहनलाल की फिल्म से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म
- Shiv Kumar
- 12 May, 2026
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शामिल दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन और मोहनलाल स्टारर इस फिल्म के तीसरे भाग का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि हिंदी और मलयालम वर्जन की कहानी इस बार एक जैसी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि हिंदी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इससे पहले रिलीज हुए दोनों भागों को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था और अब तीसरे भाग को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं।
हिंदी वर्जन में दिखेगा नया सस्पेंस और बड़ा क्लाइमैक्स
निर्माताओं के मुताबिक दृश्यम 3 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब केवल कुछ पैचवर्क बाकी है। उन्होंने बताया कि मलयालम वर्जन की रिलीज से पहले ही हिंदी फिल्म की कहानी में बदलाव किए गए ताकि दर्शकों को नया अनुभव मिल सके। मेकर्स का कहना है कि हिंदी दर्शकों का टेस्ट अलग है और इसी वजह से फिल्म का ट्रीटमेंट भी बदला गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कहानी में ऐसा ट्विस्ट रखा गया है जो दर्शकों को चौंका देगा। फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी, लेकिन आगे की घटनाएं पूरी तरह अलग होंगी। मेकर्स ने कहा कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद दोनों फिल्मों का अंतर साफ दिखाई देगा।
मलयालम फिल्म में फैमिली ड्रामा पर ज्यादा फोकस
निर्माताओं ने बताया कि मलयालम वर्जन में इमोशनल और फैमिली ड्रामा को ज्यादा महत्व दिया गया है। वहीं हिंदी फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल का स्तर पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा। मेकर्स ने कहा कि इस तरह की फिल्मों में क्लाइमैक्स सबसे अहम होता है और इस बार दर्शकों को आखिरी तक बांधकर रखने की पूरी तैयारी की गई है। भिषेक पाठक ने कहा कि उन्होंने हिंदी वर्जन को नए अंदाज में तैयार किया है ताकि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिले। फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की संभावना है और अभी से इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






