फ्लॉप फिल्मों का डर या और कोई बात, अक्षय ने लिया भोजपुरी का सहारा, अक्षरा संग थिरकते आए नजर, लिरिक्स- रगड़के नहला देब..

top-news
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया भोजपुरी स्टाइल गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। गाने के बोलों और डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

मुंबई। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टु द जंगल का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। गाने के बोल और उसका अंदाज सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। कई लोग इसे भोजपुरी तड़के वाला एंटरटेनमेंट बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसके डबल मीनिंग लिरिक्स पर सवाल उठा रहे हैं। गाने के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर करते हुए लिखा कि यह गाना डांस फ्लोर पर धमाल मचाने वाला है।


लगातार फ्लॉप फिल्मों के बीच नई रणनीति की चर्चा

अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की तलाश में हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्मों को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में अब भोजपुरी अंदाज और क्षेत्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस गाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अभिनेता अब भोजपुरी दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में क्षेत्रीय भाषाओं और लोकल म्यूजिक के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निर्माता भी नए प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में ‘घिस घिस घिस’ को एक बड़े प्रमोशनल दांव के तौर पर देखा जा रहा है।


गाने के बोलों पर फिर उठे सवाल

गाने के कुछ बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही है। इससे पहले भी ऐसे गानों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त और नोरा फतेही भी अपने एक गाने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। उस मामले में महिला आयोग तक शिकायत पहुंची थी और दोनों कलाकारों को सफाई देनी पड़ी थी। अब अक्षय कुमार के नए गाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। हालांकि फिल्म की टीम की ओर से इस विवाद पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *