शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, पिता विवेक दाहिया ने दी खुशखबरी, जुड़वा बेटों ने लिया जन्म

top-news
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने हैं। दिव्यांका ने मुंबई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी बांटी।

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका ने मंगलवार को मुंबई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार लगातार दोनों को बधाई दे रहे हैं। दिव्यांका और विवेक ने साझा पोस्ट में लिखा, “आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए।” इस भावुक पोस्ट के साथ दोनों ने अपने नए सफर के लिए फैंस से प्यार और आशीर्वाद भी मांगा। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि “हमने भगवान से खुशियां मांगीं और भगवान ने कहा, डबल ले लो।” इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।


मार्च में दी थी खुशखबरी

दिव्यांका और विवेक ने मार्च महीने में पहली बार माता-पिता बनने की जानकारी साझा की थी। उस समय अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा था। उन्होंने कहा था कि 10 साल बाद उनकी जिंदगी में सबसे खूबसूरत मोड़ आया है। अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि जिंदगी कभी-कभी सबसे सुंदर अध्याय अचानक जोड़ देती है। दोनों कलाकार लंबे समय से टेलीविजन जगत के लोकप्रिय चेहरों में शामिल रहे हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है। अब जुड़वा बेटों के जन्म के बाद उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और बच्चों की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *