घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 7 लोग घायल, 100 बकरों की मौत

top-news
घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 7 लोग घायल, 100 बकरों की मौत
  • 15 Jan, 2025

अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। विजबिलिटी जीरो होने के कारण आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर है। वहीं, 100 बकरों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तीन ट्रक और कार टकराए
जानकारी के अनुसार, टप्पल थाना इलाके के 49वें पॉइंट पर सुबह करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। एक बकरों से भरा ट्रक और सब्जियों से भरे तीन ट्रक के अलावा कार और अन्य वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक में भरे 230 बकरों में से 100 बकरों की मौके मौत हो गई। दिल्ली से बकरे खरीद कर वापस कानपुर लौट रहे थे।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में अंकुर (18) निवासी गोंडा, सिद्दीक खान(35) निवासी कानपुर देहात और मनीराम (50) निवासी गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *