लड़की के साथ 62 लोगों ने किया रेप, पांच बार गैंगरेप, 5 सालों से चल रहा था सिलसिला, 57 आरोपी गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2025
केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पथनमथिट्टा जिले में दलित लड़की के साथ 62 लोगों ने रेप किया। जिसमें से 57 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 2 आरोपी देश से बाहर हैं।
दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से
दूर
जिला पुलिस प्रमुख वी. जी. विनोद
कुमार ने बताया कि लड़की से रेप का पहला मामला 10 जनवरी को इलावुमथिट्टा पुलिस थाने में दर्ज
किया गया। दो आरोपियों को छोड़कर सभी नामजद आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार कर
लिया गया है। गिरफ्तार किया गया अंतिम आरोपी 25 वर्षीय युवक है, जिसे रविवार सुबह उसके घर के पास से पकड़ा गया।
पुलिस थानों में 30
मामले दर्ज
आईपीएस की एस. अजिता बेगम के
नेतृत्व में विशेष जांच दल जिला पुलिस प्रमुख की देखरेख में मामले की जांच कर रहा
है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर जिले के चार पुलिस थानों में
कुल 30 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों
में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि कई आरोपियों ने
लड़की से पथनमथिट्टा के एक निजी बस अड्डे पर मुलाकात की थी। इसके बाद उसे वाहनों
में अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया और उत्पीड़न किया।
13 साल की उम्र से हो रहा रेप
पुलिस ने बताया कि जांच में पाया
गया कि पिछले साल जब लड़की 12वीं कक्षा में थी तो उसे इंस्टाग्राम के जरिये जानने वाला एक युवक रन्नी के एक रबर बागान में ले
गया। जहां पर उसने तीन अन्य लोगों के
साथ मिलकर लड़की के साथ रेप किया। पीड़िता के साथ कम से पांच बार सामूहिक दुष्कर्म
किया गया। कार के अंदर और जनवरी 2024
में पथनमथिट्टा जनरल अस्पताल में भी गैंग रेप
हुआ। पीड़िता की उम्र अब 18 साल है और उसने शिकायत की है कि 13 साल की उम्र से अबतक उसका 62
लोगों ने उसके साथ रेप किया है।
काउंसिलिंग में पीड़िता ने बताई
आपबीती
यह मामला बाल कल्याण समिति
द्वारा आयोजित परामर्श सत्र के दौरान प्रकाश में आया। जब शैक्षणिक संस्थान में पीड़िता के शिक्षकों ने समिति को उसके व्यवहार में परिवर्तन
के बारे में बताया। इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचित किया और जांच शुरू हुई तो
पीड़िता ने आपबीती बताई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






