UPSC-2025 का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कों ने बाजी मारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, राजेश्वरी आईं सेकेंड टॉप
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं।
आयोग ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। यूपीएससी आमतौर पर इंटरव्यू खत्म होने के कुछ दिनों के भीतर ही फाइनल परिणाम घोषित करता है। इस वर्ष इंटरव्यू 27 फरवरी को समाप्त हुए थे और उसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया।
डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
राजस्थान के रहने वाले Anuj Agnihotri पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने 2023 में अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, जोधपुर (एम्स जोधपुर) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में टॉप कर बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सेवा) में भी हो चुका था।
मदुरई की राजेश्वरी सुवे एम रहीं दूसरे स्थान पर
तमिलनाडु के मदुरई की राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है। इससे पहले उन्होंने राज्य सिविल सेवा परीक्षा भी पास की थी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
हरियाणा के एकांश ढुल बने तीसरे टॉपर
हरियाणा के एकांश ढुल ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले भी वह दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं। 2024 में उनकी 342वीं रैंक आई थी, जबकि इस बार उन्होंने टॉप-3 में जगह बनाई है। उन्होंने चंडीगढ़ के भवन विद्यालय सेक्टर-27 और सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 से स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स किया।
UPSC CSE 2025 के टॉप 10 टॉपर्स
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
एकांश ढुल
राघव झुंझुनवाला
ईशान भटनागर
जिन्निया ऑरोरा
ए आर राजा मोहिदीन
पक्षल सेक्रेटरी
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियंक
258 उम्मीदवार रिजर्व लिस्ट में शामिल
सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रूल्स 2025 के तहत आयोग ने 258 अभ्यर्थियों को कंसोलिडेटेड रिजर्व लिस्ट में रखा है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं।
जनरल – 129
ईडब्ल्यूएस – 26
ओबीसी – 86
एससी – 08
एसटी – 06
PwBD-1 – 01
PwBD-2 – 02
ऐसे चेक करें UPSC रिजल्ट 2025
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं—
Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर What’s New सेक्शन में Final Result: Civil Services Examination 2025 लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ फाइल खुलने के बाद उसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर रैंक के अनुसार दिए होंगे।
सूची में अपना नाम जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F दबाकर नाम या रोल नंबर सर्च करें।
भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






