ट्रंप के ताजा बयान के बाद बाजार में आई तेजी, क्रूड ऑयल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, लोगों में जगी उम्मीद

top-news
शेयर बाजार में 10 मार्च को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा जबकि निफ्टी 24,200 के पार पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि सोना और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछलकर 78,100 के करीब पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी करीब 200 अंक की तेजी के साथ 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है। वैश्विक संकेतों के साथ कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत होने से शुरुआती कारोबार में ही बाजार हरे निशान में कारोबार करता नजर आया।


एशियाई बाजारों में भी दिखी मजबूती

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 5.10% चढ़कर 5,518 के स्तर पर पहुंच गया। जापान का Nikkei 225 करीब 1,670 अंक यानी 3.20% की बढ़त के साथ 54,399 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं हैंग सेंग सूचकांक 325 अंक यानी 1.28% की तेजी के साथ 25,731 पर पहुंच गया। हालांकि चीन का Shanghai Composite Index हल्की गिरावट के साथ 4,109 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। दूसरी ओर 9 मार्च को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज 239 अंक गिरकर 47,740 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट और S&P 500 में भी कमजोरी देखने को मिली थी।


कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, सोना-चांदी महंगे

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कच्चा तेल की कीमत करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई। वहीं पश्चिम टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार तेल की कीमतों में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर बनी अनिश्चितता कुछ कम हुई है। दूसरी तरफ घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 1,500 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी लगभग 8,000 रुपये महंगी होकर 2.75 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *