राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाकुंभ, संगम में लगाई आस्था की डुबकी और गंगा मां को चढ़ाई चुनरी

top-news
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Pryagraj: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महामहिम का स्वागत किया. इसके बाद सुरक्षा के घेरे में राष्ट्रपति ने संगम में आस्था की डुबकी लगी। इस दौरान मां गंगा को पुष्प अर्पित किए और नारियल, चुनरी चढ़ाई। इसके साथ ही संगम घाट पर पूजा अर्चना की। बदा दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करीब 8 घंटे तक प्रयागराज महाकुंभ में रहेंगी। संगम स्नान के बाद लेटे हनुमान जी के मंदिर और अक्षय वट के दर्शन करने भी जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वालों की भीड़ उमड़ी है। प्रयागरा में लंबा जाम लग गया है। महाकुंभ की एंट्री गेट पर वाहनों की कतार लगी है।
प्रयाग संगम घाट स्टेशन बंद करने को लेकर सूचना जारी 
वहीं, मेला प्रशासन की ओर सूचना जारी की है कि कुछ मीडिया हाउस द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में यह अवगत कराना है कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन 9 फरवरी को अपराह्न 1:30 से  14 फरवरी के रात्रि 12:00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य आठ स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *