शुद्धिकरण के नाम पर पति को बाहर रोक कर अंदर ले गया अशोक खैरात, फिर किया ये गंदा काम, पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन व ज्योतिषी की एक और काली करतूत

top-news
नासिक में ज्योतिषी अशोक खरात पर ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर यौन उत्पीड़न और लाखों की ठगी के आरोप लगे हैं। एसआईटी को 50 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं और जांच तेजी से जारी है।

मर्चेंट नेवी कैप्टन से ज्योतिषी बने Ashok Kharat की करतूतें अब एक-एक कर सामने आ रही हैं। ताजा मामले में 38 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। वहीं एक व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी का मामला भी सामने आया है। इन आरोपों के बाद जांच में जुटी एसआईटी को पिछले पांच दिनों में 50 से ज्यादा कॉल मिली हैं, जिनमें अलग-अलग लोगों ने खरात के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस अब इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है।


‘शुद्धिकरण’ के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप

पीड़ित महिला के मुताबिक, वह अपने वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए अपने पति के साथ खरात के पास गई थी। आरोप है कि खरात ने ‘मानसिक और शारीरिक शुद्धिकरण’ का बहाना बनाकर उसके पति को बाहर भेज दिया और फिर उसके साथ गलत हरकत की। यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था और इसी वजह से वे उसके पास पहुंचे थे। इस घटना के सामने आने के बाद ऐसे कई और मामलों की चर्चा तेज हो गई है, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।


अंगूठी के नाम पर लाखों की ठगी, बढ़ते जा रहे केस

दूसरे मामले में नेवासा के एक व्यापारी ने आरोप लगाया है कि खरात ने एक खास पत्थर वाली अंगूठी देकर व्यापार में तरक्की का दावा किया और उससे 2.62 लाख रुपये ठग लिए। जब व्यापारी को सच्चाई का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह खरात के खिलाफ दर्ज हुआ 11वां मामला है। पुलिस के मुताबिक, अब तक उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली और धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है।


एसआईटी के पास 50 से ज्यादा कॉल, जांच का दायरा बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच दिनों में 50 से अधिक कॉल आई हैं, जिनमें लोगों ने खरात के कथित अपराधों के बारे में जानकारी दी है। औसतन हर दिन 15 से 20 कॉल मिल रही हैं। जांच टीम इन शिकायतों की पुष्टि कर रही है और जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया गया है। इससे साफ है कि मामला अब काफी बड़ा हो चुका है और कई पीड़ित सामने आ सकते हैं।


गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज, ऑफिस से मिले अहम सबूत

खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जब एक महिला ने उस पर लंबे समय तक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद कई और शिकायतें सामने आईं। एसआईटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ उसके नासिक स्थित ऑफिस की तलाशी ली, जहां से दस्तावेज, डायरी और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने उसका हथियार लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *