महाकुंभ वाले IIT बाबा ने की शादी, हिमाचल के अघंजर मंदिर में लिए फेरे, जानें कौन हैं उनकी पत्नी?
- Shiv Kumar
- 06 Apr, 2026
प्रयागराज महाकुंभ में अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में आए IITian बाबा अभय सिंह अब अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर प्रतीका से विवाह किया है। अभय सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया, जब वह लंबे समय बाद हरियाणा के झज्जर स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आईं, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी, जिसके बाद यह रिश्ता शादी तक पहुंचा।
महाशिवरात्रि पर मंदिर में रचाई शादी, फिर कोर्ट मैरिज
अभय सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन धर्मशाला स्थित अघंजर महादेव मंदिर में दोनों ने सादगी से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की गई। उन्होंने कहा कि शादी को छिपाने जैसा कुछ नहीं था, बस वह अपने निजी जीवन को शांत तरीके से आगे बढ़ा रहे थे। शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल में रह रहे हैं और साधारण जीवन जी रहे हैं।
इंजीनियर से आध्यात्म की ओर, अब नई योजना
अभय सिंह मूल रूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं और IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर चुके हैं। महाकुंभ में संन्यासी वेश में नजर आने के बाद वह देश-विदेश में चर्चा में आए थे। उन्होंने बताया कि अध्यात्म की ओर झुकाव के बाद उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई। उनकी पत्नी प्रतीका भी इंजीनियर हैं और दोनों अब मिलकर सनातन से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की योजना
प्रतीका ने बताया कि अभय सिंह बेहद सरल और ईमानदार स्वभाव के हैं। दोनों भविष्य में एक ऐसी यूनिवर्सिटी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, जहां अध्यात्म से जुड़े गुरु और साधक एक मंच पर आ सकें। फिलहाल दोनों परिवार से मिलने झज्जर आए हैं। इस शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






