नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तबादला आदेशों में बड़ा बदलाव, कई अधिकारी यथावत, नई तैनातियां भी

top-news
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में जारी तबादला आदेशों में बड़े बदलाव किए गए हैं। कई अधिकारियों के स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें वर्तमान पदों पर बनाए रखा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई तैनाती और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में जारी तबादला और तैनाती आदेशों में बड़ा संशोधन किया गया है। आदेश के अनुसार अभिषेक सिंह को ग्रेटर नोएडा से गीडा में प्रबंधक (सिविल) के पद पर भेजा गया है। वहीं सुजीत कुमार श्रीवास्तव को परियोजना अधिकारी एक्स लीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तथा महेन्द्र पाल सिंह को यूपीसीडा से यीडा में लेखाकार बनाया गया है। इसके अलावा कई पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। धर्मपाल, अरविन्द कुमार भाटी, प्रेम चन्द्र सेन, हर्ष गर्ग, सिद्धार्थ के.एस. चौधरी, सुधीर कुमार, आलोक अग्रवाल, रोहित सिंह, शोभा कुशवाहा और करन सिंह त्यागी अपने वर्तमान पदों पर यथावत रहेंगे। संतोष कुमार को क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज के पद पर बनाए रखते हुए ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शिवमूरत पटेल से प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। आराधना को यीडा में प्रबंधक (प्रशासन/सामान्य) नियुक्त किया गया है जबकि अनोज कुमार आनन्द को यीडा में प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) के पद पर तैनाती मिली है। शासन ने सभी संशोधित आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।


अधिकारीवार स्थिति

• अभिषेक Singh – ग्रेटर नोएडा से गीडा, प्रबंधक (सिविल)
• धर्मपाल – स्थानांतरण निरस्त, ग्रेटर नोएडा में यथावत
• सुजीत कुमार श्रीवास्तव – परियोजना अधिकारी एक्स लीडा का अतिरिक्त प्रभार
• महेन्द्र पाल सिंह – यूपीसीडा से यीडा, लेखाकार
• अरविन्द कुमार भाटी – स्थानांतरण निरस्त, ग्रेटर नोएडा में यथावत
• संतोष कुमार – प्रयागराज में यथावत, ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव का अतिरिक्त प्रभार
• शिवमूरत पटेल – वाराणसी में यथावत, प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया
• प्रेम चन्द्र सेन – नोएडा में यथावत
• हर्ष गर्ग – नोएडा में यथावत
• आराधना – ग्रेटर नोएडा से यीडा
• सिद्धार्थ के.एस. चौधरी – यीडा में यथावत
• सुधीर कुमार – ग्रेटर नोएडा में यथावत
• आलोक अग्रवाल – नोएडा में यथावत
• अनोज कुमार आनन्द – ग्रेटर नोएडा से यीडा
• रोहित सिंह – नोएडा में यथावत
• शोभा कुशवाहा – नोएडा में यथावत
• करन सिंह त्यागी – नोएडा में यथावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *