नोएडा में कार चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, एक बदाश गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार

top-news
नोएडा में कार चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, एक बदाश गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार

Noida: गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। चोर, बदमाश और लुटेरों को नोएडा की पुलिस मुठभेड़ के बाद आए दिन गिरफ्तार कर हवालात पहुंच रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर 113 पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई।

मुखबिर की सूचना पर चोरों तक पहुंची पुलिस
नोएडा पुलिस कमिश्रनेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस जोडिएक चौराहे पर संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एफएनजी सर्विस रोड के पास कुछ व्यक्ति चोरी की गाड़ियों के साथ खडे है। पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर देखा तो कुछ व्यक्ति 3 गाड़ियों के साथ वहां खड़े थे।

पुलिस ने रोका तो शुरू की फायरिंग
पुलिस द्वारा उनको रूकने का इशारा किया गया जिस पर गाड़ी के पास खड़े बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान भानू उर्फ केशव (27) निवासा इटावा के रूप में हुयी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के अन्य साथी एक गाडी लेकर मौके से फरार हो गये। बदमाशों के साथियों की तलाश हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। मौके से चोरी की 2 कार, 01 तमंचा .315 बोर 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस, 01 चुंबक युक्त हथौडी, 10 चाबी, 01 पेचकश व 02 कपलर बरामद हुये। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामद चोरी की कारों के सम्बन्ध में थाना सेक्टर 113 पर मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *