Noida में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ कसी कमर, तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ छापेमारी, इतने नमूने भेजे गए लैब

top-news
होली के त्योहार की हर ओर धूम मची हुई है. जहां लोग जमकर खरीददारी करने में लगे हुए हैं.

होली के त्योहार की हर ओर धूम मची हुई है. जहां लोग जमकर खरीददारी करने में लगे हुए हैं. इसके साथ ही घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग भी लोगों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। 

खाद्य विभाग की टीम ने तीसरे दिन की छापेमारी 

डीएम में निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विभिन्न टीमों ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को सघन छापामार अभियान चलाया. सहायक आयुक्त ( खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों द्वारा पूरे जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन छापामार अभियान चलाया गया. 

5 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा हारोला सेक्टर 5 नोएडा के ओम अग्रवाल स्वीट  से खोया  का 1 नमूना तथा सेक्टर 18 नोएडा स्थित गढ़वाल पनीर से 1 खोया का नमूना  लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह की टीम द्वारा जहांगीरपुर जेवर के मोहन डेयरी  से खोया  का 1 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं अमर बहादुर की टीम द्वारा सेक्टर 49 नोएडा बरौला सब्जी मंडी स्थित चौहान पनीर हाउस से खोया का एवं सेक्टर 41 नोएडा के भाईचारा रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 5  नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। सहायक आयुक्त ( खाद्य) गौतमबुद्धनगर सर्वेश मिश्रा  द्वारा बताया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *