Noida में WTC बिल्डर के खिलाफ बायर्स का फूटा गुस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से ये बड़ी मांग

top-news
नोएडा के सेक्टर 29 में मीडिया क्लब में WTC बिल्डर से पीड़ित बायर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बायर्स ने WTC बिल्डर पर कई गंभीर आरोप लगाए.

नोएडा के सेक्टर 29 में मीडिया क्लब में WTC बिल्डर से पीड़ित बायर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बायर्स ने WTC बिल्डर पर कई गंभीर आरोप लगाए. पीड़ित बायर्स का कहना है कि लाखों रुपये बिल्डर को देने बाद भी आज तक ऑफिस नहीं मिला. ऑफिस के नाम पर WTC बिल्डर ने बायर्स से करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं. 

बायर्स ने लगाए WTC बिल्डर पर गंभीर आरोप 

बताया जा रहा है कि सेक्टर 132 में बायर्स को प्रोजेक्ट दिखाया गया था. इस प्रोजेक्ट के नाम पर बायर्स से करोड़ों रुपए वसूले गए हैं. पीड़ित बायर्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है. वहीं अब WTC बिल्डर ने बायर्स से भूटानी में शिफ्ट करने का वादा किया है. जिसको लेकर बायर्स ने साफ इनकार करते हुए कहा है कि WTC बिल्डर हमारा पैसे वापस करे. वहीं कई बायर्स ने भूटानी के लिए फार्म भर दिया है. उनका कहना है कि अब समाधान हो सकता है. भूटानी में जाने से हमारा ऑफिस मिल सकता है. भूटानी ग्रुप पर कुछ बायर्स ने विश्वास जताते हुए कहा कि उम्मीद की किरण जगी.

भूटानी ग्रुप पर सुजीत सिंह ने जताया विश्वास 

इस पूरे मामले को लेकर सुजीत सिंह ने कहा कि 2018 में मैंने भी WTC में इंवेस्ट किया था. आज वो पैसा मुझे डूबता हुआ नजर आ रहा था लेकिन अभी भूटानी ग्रुप ने मुझे ऑफर दिया कि आप इसमें शिफ्ट कर सकते हैं. जिसके लिए WTC बैलेंस देगा और जो बैलेंस पैसा है वो आप हमें दे दोगे तो हम आपको एक क्रेडिट यूनिट दे देंगे. मुझे इससे कोई समस्या नहीं है और मैंने ऐसा कर भी दिया है. मैंने फॉर्म साइन कर दिया है. मेरा क्रेडिट नोट भी इश्यू हो रखा है. मैं बस ये चाहता हूं कि मुझे जो यूनिट अलॉट हुआ है वो जल्द से जल्द मिल जाए. मैं भूटानी के सपोर्ट में बोल रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि जो मेरा पैसा डूब रहा था वो मुझे मिल जाएंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *