नोएडा की गार्मेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटें और धुआं देखकर मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख

top-news
प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

Noida: नोएडा में एक बार फिर भीषण आग लग गई। थाना सेक्टर 63 स्थित गार्मेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आसपास एरिया खाली कराया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है।

गिनी गारमेंट में सुबह लगी आग
जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित गिनी गारमेंट एक्सपोर्ट्स कंपनी के सेटबैक एरिया में रविवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद पूरी फैक्ट्री धूं-धू कर जलने लगी। तेज लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग परेशान हो गए और तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर 2 दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। जब तक आग बुझी तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग रविवार को लगी, जिस दिन फैक्ट्री में कोई नहीं था। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से लगी आग
जिला दमकल अधिकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। फैक्ट्री में कपड़ों की सिलाई का काम होता था। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। 

पिछले महीने भी लगी थी आग

बता दें कि 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड में स्थित कॉस्मेटिक आइटम बनाने वाली फैक्ट्री में यह भीषण आग लग गई थी।  आग लगने से आसपास में हड़कंप मच गया था। आस पास की कंपनियों को आनन-फानन में खाली कराई गई। सूचना पर पहुंची  6 से अधिक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया था। इस फैक्ट्री में भी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *