नोएडा पुलिस ने शातिर बदमाश 'चीनी' को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, इसके कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे आप
- Shiv Kumar
- 20 Mar, 2025
Noida: थाना फेस-2 पुलिस द्वारा
भीड़-भीड़ वाले स्थानो पर मोबाइल व पैसे की चोरी, झपटमारी, जानलेवा हमला, मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी करने वाले शातिर बदमाश
को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़
के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, बुधवार देर रात थाना फेस-2 पुलिस द्वारा
सेक्टर-92 रेड लाइट चौराहे पर
चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल को चेकिंग के लिये रुकने
का इशारा किया गया लेकिन नहीं रुका। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेजी से एन.एस.ई.जेड
की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल को नाले
की पटरी पर गिराकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने जवाबी
फायरिंग की तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस घायल
को दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ आशिफ उर्फ चीनी (33) के रूप में हुयी है।
घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल और 2 अलग-अलग कम्पनी के चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए है।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल
बदमाश आसिफ उर्फ आशिफ उर्फ चीनी मूल रुप से बुलन्दशहर का रहने वाला है और भंगेल
में किराये पर रहता है। जो अधिकांश
भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मौका पाकर लोगो के मोबाइल फोन व रुपयो की चोरी कर लेता है।
चीनी अनपढ़ है, जिसके विरुद्ध जिला बुलन्दशहर के थाना कोतवाली शहर व
सिकन्दराबाद में 21 मुकदमे और नोएडा में एक मुकदमा दर्ज है। चीनी पूर्व में मादक
पदार्थों, हथियार व गैर राज्य की
अवैध शराब की तस्करी कर चुका है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






