अब नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना खरीदना महंगा, अलग-अलग श्रेणी में प्लॉट्स के रेट बढ़े, यहां जानें

top-news
भूमि आवंटन दर में इतनी फीसदी बढ़ोतरी

Noida: 217वीं बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्न संपत्ति श्रेणियों की भूमि आवंटन दरों में संशोधन किया है, जिससे शहर में संपत्ति खरीदना महंगा हो गया है। हालांकि, वाणिज्यिक श्रेणी को इससे बाहर रखा गया है। प्राधिकरण ने आवासीय, संस्थागत (आईटी/आईटीईएस और डेटा सेंटर), औद्योगिक (आईटी/आईटीईएस और डेटा सेंटर) श्रेणियों के लिए भूमि आवंटन दरों में 6% तक की बढ़ोतरी की है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आने वाली योजनाओं के लिए भी यही दरें लागू होंगी। इस वर्ष लगभग 14.88 लाख वर्गमीटर भूमि आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आवासीय भूखंडों की नई दरेंः आवासीय भूखंडों में ए-प्लस सेक्टरों की दरें स्थिर रखी गई हैं, जबकि अन्य श्रेणियों में 6% की वृद्धि की गई है।

श्रेणीपहले (₹ प्रति वर्गमीटर)अब (₹ प्रति वर्गमीटर)
A1,25,3401,32,860
B87,37092,620
C63,62067,440
D53,18056,370
E48,11051,000

ईडब्ल्यूएस और श्रमिक कुंज के भवनों की दर 10,140 रुपये प्रति वर्गमीटर पर स्थिर रखी गई है।

ग्रुप हाउसिंग दरों में इजाफाः वहीं, ग्रुप हाउसिंग योजनाओं की दरें भी बढ़ाई गई हैं, जो टेंडर और ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित होंगी।

श्रेणीपहले (₹ प्रति वर्गमीटर)अब (₹ प्रति वर्गमीटर)
A1,83,0401,94,030
B1,22,0401,29,370
C1,09,8401,16,430
D97,6501,03,510
E69,17073,320

आईटी/आईटीईएस, डेटा सेंटर और आरएंडडी क्षेत्र के लिए भूमि दरों में वृद्धि की गई है। 

श्रेणीपहले (₹ प्रति वर्गमीटर)अब (₹ प्रति वर्गमीटर)
फेज-1 (साक्षात्कार से आवंटन)73,22077,620
फेज-2, फेज-3 (एक्सप्रेसवे, साक्षात्कार से आवंटन)31,76033,670
आईटी/आईटीईएस और डेटा सेंटर (ई-नीलामी)73,22077,620
बायोटेक पार्क (फेज-2)26,00027,560
बायोटेक पार्क (फेज-3)37,34039,580

नर्सरी स्कूल की दरें निकटतम आवासीय सेक्टर की दरों के 50% पर रहेंगी। 


औद्योगिक संपत्तियों की नई दरें

फेज-1 

प्लॉट का आकार (वर्गमीटर)पहले (₹ प्रति वर्गमीटर)अब (₹ प्रति वर्गमीटर)
0-400047,49050,340
4001-20,00043,82046,450
20,001-60,00040,19042,610
60,001+36,55038,750
आईटी/आईटीईएस और डेटा सेंटर73,22077,620

फेज-2 के लिए नई दरें

प्लॉट का आकार (वर्गमीटर)पहले (₹ प्रति वर्गमीटर)अब (₹ प्रति वर्गमीटर)
0-400020,48021,710
4001-20,00018,46019,570
20,001-60,00016,99018,010
आईटी/आईटीईएस और डेटा सेंटर26,00027,560
ट्रांसपोर्ट नगर39,00041,340

औद्योगिक क्षेत्रों का वर्गीकरण

  • फेज-1: सेक्टर 1-11, 16, 16A

  • फेज-2: सेक्टर 80-90, 140, 140A, 145, 151, 155-159, 162, 164, होजरी कॉम्प्लेक्स, ट्रांसपोर्ट नगर

  • फेज-3: सेक्टर 57-60, 63-69, ट्रांसपोर्ट नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *