मोटी कमाई का झांसा देकर 97 लाख रुपये ठगे, एक साल बाद साइबर अपराधी गिरफ्तार, जानिए कैसे वारदात को देता था अंजाम

top-news
नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व स्टॉक मार्किट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा

Noida: नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व स्टॉक मार्किट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नोएडा के व्यक्ति से 97 लाख 40 हजार रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शातिर ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व स्टॉक मार्किट में पैसा इन्वेस्ट कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर की थी ठगी।

दुबई में बैठे साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता है बैंक खाते 
डीसीपी साइबर नोएडा प्रीति यादव ने बताया कि  शनिवार को को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर ऑनलाइन ट्रेडिंग व स्टॉक मार्किट के नाम पर 97 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले उत्सव कालरा को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि 20 मार्च 2024 को थाना साइबर क्राइम एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग व स्टॉक मार्किट में निवेश कराने के नाम पर बैंक खाते से 97,40,000(97 लाख 40 हजार रूपये) की साइबर धोखाधडी की गयी थी। 

8 लाख रुपये पीड़ित को कराए वापस
डीसीपी ने बताया मामले की जांच के दौरान दौरान साक्ष्य संकलन से उत्सव कालरा का नाम प्रकाश में आया। उत्सव द्वारा संदिग्ध बैंक खाते का संचालन कर उस खाते में 84,15,000 रूपये प्राप्त किये थे। शातिर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी खाते खुलवाकर कमिशन प्राप्त कर आगे दुबई में अन्य अपराधियों को बैंक खाते देने का भी काम करता है। इसके साथ ही अपराधी हवाला के कारोबार से भी जुड़ा है, जिसके सम्बन्ध मे छानबीन की जा रही है। उत्सव कालरा शातिर किस्म का साइबर अपराधी है। जिसके विरुद्ध अन्य थानों पर भी केस दर्ज है। इस प्रकरण में 8,04,633 रुपये शिकायतकर्ता को वापस कराये जा चुके हैं। शेष पैसे वापस कराये जाने की प्रक्रिया प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *