Noida: सुपरटेक की मनमानी से सोसाइटी वाले परेशान, बिजली से लेकर इन दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना
नोएडा के नॉर्थ आई में रहने वाले लोगों को सुपरटेक की मेंटेनेंस कंपनी YG स्टेट परेशान कर रही है.
- Rishabh Chhabra
- 01 Apr, 2025
नोएडा के नॉर्थ आई में रहने वाले लोगों को सुपरटेक की मेंटेनेंस कंपनी YG स्टेट परेशान कर रही है. लोगों की मानें तो फ्लैट लेने के दौरान सुपरटेक ने उनसे कई तरह के वादे किए थे. मगर वे सारी सुविधाएं अब लोगों को मुहैया नहीं कराई जा रहीं है. इतना ही नहीं सुपरटेक की मेंटेनेंस कंपनी YG स्टेट अब गुंडागर्दी पर उतर आई है. इसके कर्मचारियों ने वहां पर रह रहे लोगों की बिजली के कनेक्शन तक काट दिए हैं.
YG स्टेट सिर्फ लिफ्ट चलाने को मांग रही 6 हजार रुपये
दरअसल यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि नॉर्थ आई में फ्लैट लेते वक्त सुपरटेक ने रूफटॉप स्विमिंग पूल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, क्लब, जिम पार्किंग, लिफ्ट, वेटिंग लाउंज देने का वादा किया था लेकिन यहां पर लोगों को लिफ्ट के अलावा कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है. सुपरटेक की मेंटेनेंस कंपनी YG स्टेट केवल लिफ्ट चलाने के लिए ₹6 हजार रुपये मांग रही है. जिसका सभी फ्लैटवासी जमकर विरोध कर रहे हैं.
रुपये ना देने पर फ्लैट में एंट्री बैन कर देंगे
इतना ही नहीं YG स्टेट की गुंडागर्दी का आलम ये है कि इनका कहना है कि फ्लैट वासियों द्वारा ये रकम नहीं चुकाए जाने पर वे लोगों की उन्हीं के फ्लैटों में एंट्री बैन कर देंगे. इसके साथ ही बिल्डिंग की बिजली व्यवस्था भी कानूनों को ताक पर रखकर तैयार की गई है. इस 52 मंजिला बिल्डिंग में बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन में कभी भी आग लगने की घटना घट सकती है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






