नशे में धुत्त फॉर्च्यूनर सवार दो युवकों ने ट्रक चालक को मारी गाली, ढाबे पर गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ था विवाद

top-news
Two youths riding a Fortuner abused a truck driver in Noida

Noida: नोएडा के थाना सेक्टर-63 इलाके में देर रात रोड रेज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। फॉर्चूनर सवार और ट्रक चालक के बीच साइड देने को लेकर हुए विवाद हो गया था। धीरी-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि फॉर्चूनर सवार दो युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से ट्रक चालक को गोली मार दी और फरार हो गया।


ट्रक चालक की हालत नाजुक

 घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गम्भीर अवस्था को देख दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले विकास कुमार निवासी सेक्टर 71 (मूल निवासी बुलंदशहर), ललित कुमार निवासी अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया है।


ढाबे पर गाड़ी साइड करने को लेकर हुई थी बहस

डीसीपी ने बताया कि गुरुवार देर रात को विकास कुमार और ललित कुमार  अपनी फॉर्च्यूनर से ढाबा पर खाने के लिए पहुंचे थे।  तभी ट्रक चालक लालू भी ढाबे पहुंचा। इसी दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर ट्रक चालक लालू प्रसाद और विकास-ललित के साथ बहस और गाली गलौज शुरू हो गई।


लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

इसके बाद नशे में धुत्त दोनों युवको ने लाइसेंसी पिस्टल से ट्रक चालक को गोली मार दी। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-63 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और लाइसेंस भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *