फर्जी पुलिस बनकर लूटे 7.50 लाख रुपये, मोबाइल और लैपटॉप, पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

top-news
की घटना का सफल अनावरण, थाना सेक्टर-113 पुलिस व सर्विलांस सेल नोएडा ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Noida:  नोएडा पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 बदमाशों को गिफ्तार किया है। आरोपियों की निशादेही से लूट के 6 लाख रुपये , दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त दो वाहन बरामद हुआ है।  थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस व सर्विलांस सेल इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कोमल सिंह यादव, आरूष त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।

18 अप्रैल को लूटा था
पूछताछ के दौरान  कोमल सिंह यादव व आरूष त्रिपाठी ने बताया कि साथी दीपांशु व शोभित ने बताया था कि अश्विन और रजत के पास नोएडा फ्लैट पर बहुत पैसा कैश में है। उसे अगर धमकाया जाये और उसे पुलिस का नाम लेकर डराया जाये तो काफी पैसा मिल जायेगा। दीपांशु व शोभित तथा ने साथी गौरव एंव उत्कर्ष के साथ मिलकर योजना बनाकर 18 और 19  अप्रैल की रात्रि में वारदात को अंजाम दिया था।

शराब पीने का बहना बनाकर ले गए
योजना के अनुसार, दिपांशु और शोभित कार से पहले अश्विन व रजत के फ्लैट सेक्टर-76 नोएडा पर आये और शराब पीने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही वे थोड़ा आगे आये तो कोमल सिंह और आरूष ने स्कोर्पियो में सवार उत्कर्ष और गौरव ने क्रेटा गाड़ी से एक्सयूवी गाड़ी को आगे-पीछे से लगाकर बीच में घेर लिया। इसके बाद स्वयं को पुलिसवाला बताते हुये रजत और अश्विन को एक्सयूवी से उतारकर क्रेटा कार और रजत को अपने साथ स्कोर्पियो में बैठा लिया।

मारपीट कर लूटा
इसके बाद मारपीट कर हथियारों के बल पर इनसे पैसे मांगे तो अश्विन ने बताया कि फ्लैट की तरफ चलो। जिसपर उत्कर्ष ने रजत को हथियार लगाकर अश्विन से कहा कि ऊपर फ्लैट में रखे पैसे लेकर नहीं आये तो रजत को गोली मार देंगे। दीपांशु को अश्विन के साथ भेजकर फ्लैट में रखे 7.5 लाख रूपये मंगवाकर ले लिये। इसके बाद इन्होंने अश्विन व रजत के खाते से अपने व अपने अन्य साथियों के बैंक खातो में 11 लाख 20 हजार रूपये ट्रांसफर कराए और इनसे 03 लैपटॉप व दोनो के चारो मोबाइल फोन तथा रजत की चैन व अंगुठी और पर्स आदि लूट लिये थे।

मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद लूटे हुये माल में से आपसी सहमति से नगद पैसो से कोमल व आरूष हिस्से में आये 3 लाख-3 लाख रुपये, 01-01 लैपटॉप और 01-01 लूटा हुया आईफोन ले लिया था। बाकी लोग बचा हुआ सामान लेकर दोनो गाड़ी क्रेटा और एक्सयूवी से चले गये। अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *