एमआईपी बाइक धोखाधड़ी केस, पांच साल से फरार कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, जानिए कैसे जनता की गाढ़ी कमाई लूटा था?

top-news
आरोपी मानिंदर 5 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रूपये का इनाम घोषित था।

Noida: थाना सेक्टर-58 पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एमआईपी बाइक धोखाधड़ी में वांछित 25 हजार इनामी आरोपी मनिन्दर कुमार पुत्र मोहन प्रसाद राय को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।


घर बैठे हर महीने 10 हजार कमाई का देते थे लालचः पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, आरोपी मानिंदर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एमआईपी कम्पनी का डायरेक्टर/प्रमोटर/एकाउंन्टेन्ट था। वह लोगों को एडवाईज करता था कि एक बाइक लगाने के लिए  62,100 रूपये जमा करेंगे तो 10,100 रूपये प्रतिमाह 01 वर्ष तक मिलेंगे। इसके साथ ही 5,000 रुपये कमीशन उसी वक्त मिलेगा। इतना ही नहीं एक वर्ष में रुपये दोगुने हो जाएंगे।


राजेश खंडेलवाल के साथ खोली थी कंपनी

मानिंदर ने बताया कि वह और उसके साथी राजेश खण्डवाल मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव के डायरेक्टर थे और कम्पनी के नाम से दो खाते थे, जिसमें निवेशको के करोड़ों रूपये आये थे। मानिंदर ने बताया कि वह कम्पनी में डायरेक्टर के साथ-साथ एकाउंटेन्ट और प्रमोटर भी था। निवेशकों का नकद पेमेन्ट वह ही लेता था। इसके बाद मैं और मेरे सभी साथी अपना-अपना शेयर लेकर फरार हो गये। मैं भी बहुत लोगो से बाइक के रुपये लगवा चुका था। काफी लोगों के पैसे मेरे द्वारा लगे थे। इसके बाद मैं भी नोएडा से भाग गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानिंदर 5 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रूपये का इनाम घोषित था।


पत्नी को मारपीट कर घायल करने वाला पति गिरफ्तार

नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरेलू विवाद में मारपीट कर पत्नी को घायल करने वाला पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से पति पंकज शर्मा पुत्र महावीर शर्मा को निठारी सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया गया है। पंकज शर्मा ने 21 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *