बुलंदशहर में गद्दे की फैक्ट्री धूं-धूं कर जली, नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग

top-news
सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लिब्रा फैक्ट्री में लगी आग।

Noida: नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत में बुधवार को अचानक आग लग गई।  बताया जा रहा है कि आग निर्माणाधीन इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी थी। बिल्डिंग काफी समय से अधूरी पड़ी है। बिल्डिंग पर कोई नहीं रहता है। देखने से लगता है 23 मंजिला बिल्डिंग सालों से अधूरी है। बिल्डिंग के आसपास क्षेत्र भी खाली है। वहीं, बुलंदशहर के फैक्ट्री में भी आग लग गई।

आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। धुआं और आग देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी । मौके पर फायर विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए एक गाड़ी और मंगाई गई।  बताया जा रहा है कि आग निर्माणाधीन इमारत के 23वें फ्लोर पर लगी थी। फायर कर्मियों को ऊंचाई काफी होने के चलते  आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, दमकल की गाड़ियों की एंट्री पर गड्ढा खुदा हुआ मिला था।



चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी स्पष्ट कारण नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टयां आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बतायाकि लंबे समय से इमारत पूरी खाली थी। मौके पर किसी के न होने के चलते आग में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। कितने माल का नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।

बुलंदशहर की फैक्ट्री में लगी आग
बुलंदशहर में फॉम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भंयंकर आग लग गई। सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लिब्रा फैक्ट्री में दोपहर को अचानक आग लगने से आसपास ्अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि नेशनल हाइवे 34 पर दूर-दूर तक लपटें दिखाईं दे रही तीं। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। आग काबू करने को दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


बिल्डिंग काफी समय से खाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *