भाजपा का अखिलेश यादव के खिलाफ हल्ला बोल, टोटी चोर मुर्दाबाद के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट

top-news
समाजवादी पार्टी ने किया था एक पोस्टर जारी जिसमें आधा चेहरा अखिलेश का आधा बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का था

Noida: भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुधनगर जिला मुख्यालय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ रोष प्रकट किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान लगातार किया जा रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने अपनी तुलना संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर से की, जो कृत्य अति निंदनीय है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार प्रदेश व्यापी जनपद गौतम बुध नगर में आज जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पर विशाल मार्च प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता विजय गौतम ने कहा कि सपा द्वारा पहले से ही दलित समाज का उत्पीड़न शोषण  समाजवादी पार्टी करती रही है। लेकिन अब बाबा साहेब का अपमान किया है। बाबा साहेब समस्त दलित समाज के मसीहा है। दलित समाज इनको सबक़ सिखाने का काम करेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी व जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने कहा, सपा कांग्रेस पहले से ही बाबा साहब का अपमान करती रहीं है। ये उनकी ओछी राजनीति है, जिसको अब दलित समाज बर्दास्त नहीं करेगा।  इस अवसर पर मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष  विजय भाटी, जिला महामंत्री  दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, सुशील भाटी, एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष  देवा भाटी ,पवन रावल, पवन नागर, जुला मंत्री विकास चौधरी, रवि जिन्दल, कपिल गुर्जर, सतीश गुलिया, महेश शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज भाटी ,विजय रावल अमन कोशिक सचिन गौतम गीता सागर नीतीश भाटी राजीव सिंघल पंकज शर्मा मुकेश चौहान संजय भाटी ईश्वर वर्मा सुनील सौनक राजेश ठेकेदार मानकचंद शर्मा आदि समस्त पदाधिकारी गण,मंडल,मोर्चे,प्रकोष्ठ,विभाग भाजपा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *