नोएडा NCR में राहगीरों से फोन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

top-news
नोए़डा पुलिस न

Noida: नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोहा का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी/स्नैचिंग किए गए 8 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा समेत जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों पहचान मोनू, तनिष्क और मनीष के रूप में हुई है। तीनों थाना फेस-2 क्षेत्र के ग्राम इलाहाबास और सुल्तानपुर जिले के निवासी हैं।

बाइक पर सवार होकर छीनते हैं मोबाइल फोन
पुलिस ने तीनों शातिर अपराधियों को वाजिदपुर से पुस्ता की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार,  मोनू, तनिष्क और मनीष शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये तीनों नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन लेते थे और फरार हो जाते थे। इनके खिलाफ थाना फेस-2 और थाना एक्सप्रेस-वे में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोनों की जांच की जा रही है, ताकि इनके मालिकों की पहचान की जा सके और उन्हें लौटाया जा सके।

शातिर अपराधियों पर पहले से कई केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपी मोनू के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार तनिष्क और मनीष के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। तीनों पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस की सराहना की है और कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन को सार्वजनिक स्थानों पर संभालकर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *