नोएडा में मुठभेड़, पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पैर में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा, दोनों सगे भाई

top-news
नोएडा के फेस वन थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान सेक्टर 15 के नाले के पास हुई मुठभेड़ सेक्टर फेस वन थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशो से हुई मुठभेड़

Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और दो बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से गिरफ्तार कर लिया है।बदमाश के  कब्जे से चोरी और लूट के दो मोबाइल फोन, अवैध तमंचा व बाइक बरामद हुई है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि  बुधवार को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा सेक्टर 14 के नाले पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी दिल्ली की तरफ से एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये। जिन्हें रूकने का इशारा किया लेकिन बाइक पीछे मोडकर सेक्टर 14 के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अचानक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने तमंचे से फायर किया।

गिरफ्तार आरोपी सगे भाई
एडीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश नीरज पुत्र दर्शन घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश सूरज पुत्र दर्शन को  दौड़ाकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश सगे भाई हैं और बी-91 सेक्टर 20  में रहते हैं। नीरज कुमार के कब्जे से एक तमंचा .32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी/लूट के 2 मोबाइल, चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद हुई गै। इसके सम्बन्ध मे थाना सरायख्वाजा फरीदाबाद हरियाणा मे केस दर्ज है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नीरज के विरूद्ध लगभग करीब एक दर्जन और सूरज के विरूद्ध लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों  के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *