महिला डॉक्टर का बैग लेकर भाग गया था ऑटो ड्राइवर, 9 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

top-news
महिला डाक्टर का बैग एवं समस्त सामान वापस कराया गया। बैग पाकर महिला डॉक्टर द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

Noida: नोएडा पुलिस ने एक शातिर ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जो महिला यात्री का बैग लेकर फरार हो गया था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि 28 अप्रैल को सेक्टर 49 बरौला निवासी महिला डाक्टर का बैग ऑटो चालक उनके गंतव्य स्थान पर छोडने के बाद कपड़ों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। बैग में मोबाइल एवं कीमती सामान आदि था। डॉक्टर की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में बुधवार साइबर क्राइम सेल ने ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुये महिला डाक्टर का बैग एवं समस्त सामान वापस कराया गया। बैग पाकर महिला डॉक्टर द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।


जिम्स अस्पताल के पास से दो बुलेट चोर गिरफ्तार

वहीं, थाना कासना पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की बुलेट बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को थाना कासना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले मोहित भाटी उर्फ राहुल (20) और  अनमोल भाटी (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह को चोरी की बुलेट (यूपी 16 सीए 9477) को जिम्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है। बुलेट चोरी का मुकदमा 6 मई को दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *